Skip to content
Banking
  • Banking
  • Cards
    • Credit Card
    • Debit Card
  • Balance Enquiry
  • Aadhaar Link
  • Interest Rates
    • Car Loan Rates
    • Fixed Deposit Rates
    • Home Loan Rates
    • Personal Loan Rates
    • RD Interest Rates
  • Investment
    • Mutual Fund
    • Gold Rate
    • Saving Account
    • Silver Rate
  • Loans
    • Car Loan
    • Education Loan
    • Gold Loan
    • Home Loan
    • Personal Loan
    • Property Loan
    • Two Wheeler Loan
  • Money

Home » Invest » Investment » Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi: सुकन्या समृद्धि योजना इन हिंदी

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi: सुकन्या समृद्धि योजना इन हिंदी

Updated on: January 5, 2021 by Raju Choudhary
Sukanya Samridhi Yojana Pass book

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi: हम जानते है की हमारे देश में बेटियों के क्या हालात है| बेटियों के हालात में सुधार लाने के लिए Sukanya Samriddhi Yojana को प्रस्तुत किया था| Sukanya Samriddhi Scheme Details में जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्राप्त होगी| Sukanya Samriddhi Account के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करे और Sukanya Samriddhi Yojana Calculator से बेटियों को कितनी अमाउंट प्राप्त होगी उस बारे में जाने|

इस अकाउंट में एक फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 1 हजार और अधिक से अधिक डेढ़ लाख रुपया या इसके बीच की कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं। यह पैसा अकाउंट खुलने के 14 साल तक ही जमा करवाना पड़ेगा। मगर, खाता बेटी के 21 साल की होने पर ही मैच्योर होगा। बेटी के 18 साल के होने पर आधा पैसा निकलवा सकते हैं।

21 साल के बाद खाता बंद हो जाएगा और पैसा गार्जियन को मिल जाएगा। अगर बेटी की 18 से 21 साल के बीच मैरिज हो जाती है तो अकांउट उसी वक्त बंद हो जाएगा। अगर पेमेंट लेट हुई तो सिर्फ 50 रुपए की पैनल्टी लगेगी। गार्जियन अपनी दो बेटियों के लिए दो अकाउंट खोल सकते हैं। जुड़वां होने पर उसका प्रूफ देकर ही तीसरा खाता खोल सकेंगे। खाते को आप कहीं भी ट्रांसफर करा सकेंगे।

If you like this article then please like us on Facebook so that you can get our updates in future ……….and subscribe to our mailing list ” freely “

Content in this Article
1. Details for Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi
2. Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rates
3. सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
4. अधिकतम और न्यूनतम जमा राशि

Details for Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi

बेटी को बोझ ना समझें और ना ही उसके जन्म पर निराश हों, क्योंकि बिना बेटी के परिवार नाम की संस्था का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। इसी संदेश के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना को लांच किया। यह योजना बेटियों की पढ़ाई और उनकी शादी पर आने वाले खर्च को आसानी से पूरा करने के उद्देश्य से लांच की गई है। इस अनोखी योजना में खाता खुलवाना और इसके फायदे लेना बड़ा ही आसान है। … आईए जानते हैं कैसे खुलवाएं इस योजना के अंतर्गत अपनी बेटी का खाता

“सुकन्या समृद्धि खाता” किसी भी डाकघर अथवा अधिकृत बैंक शाखा में खुलवाया जा सकता है। बेटी के जन्म के समय या फिर 10 साल की उम्र तक यह खाता खुलवाया जा सकता है। खाता खुलवाने के समय कम से कम 1000 रूपए और एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रूपए जमा करवाने होते हैं। अगर आपकी बेटी ने योजना शुरू होने के एक साल पहले भी 10 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो, तो ऎसी बेटियों के खाते भी खुलवाए जा सकते हैं। हालांकि एक बेटी के नाम से एक ही खाता खोला जा सकता है।

परिवार में अगर दो बालिकाएं हैं, तो दोनों के लिए यह खाता खोला जा सकता है। एक परिवार में दोे से अधिक बालिकाओं का खाता इस योजना में नहीं जुड़वाया जा सकता है। हालांकि जुड़वां बच्चे होने की स्थिति में संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर तीसरा खाता भी खुलवाया जा सकता है। बेटी के 10 वर्ष की आयु पूर्ण करने से पहले खाते का संचालन अभिभावक ही करेंगे, लेकिन इसके पश्चात स्वयं खाताधारक बालिका भी खाते का संचालन अपने हाथ में ले सकेगी। इस खाते को देशभर में कहीं भी स्थानांतरित करवाया जा सकता है

आपको इस खाते में न्यूनतम राशि खाता खोलने की तिथि से 14 वर्ष तक जमा करानी होगी। अगर खाते में न्यूनतम राशि जमा नहीं करवाई गई, तो न्यूनतम राशि सहित 50 रूपए पैनल्टी स्वरूप वसूल किए जाएंगे। खाता 21 वर्ष पूरे होने के बाद ही परिपक्व होगा।

बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर आप जमा राशि का 50 प्रतिशत बेटी की शिक्षा अथवा शादी के लिए निकलवा सकते हैं। ऎसा इसलिए किया गया है कि अभिभावक बेटी की शादी 18 साल से पहले ना करें। खाते में जमा सम्पूर्ण राशि और ब्याज की रकम को खाते के 21 साल होने पर निकाली जा सकती है। हालांकि बेटी का विवाह 21 साल की अवधि पूरी होने से पहले हो जाता है, तो विवाह की तारीख के पश्चात खाते के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर 21 साल से पहले बेटी की मृत्युकी दशा में, खाता बंद हो जाएगी और जमा राशि और ब्याज निकलवाया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसमें सरकार ने बेहतरीन ब्याज दर की घोषणा की है।

  • फायदा नंबर 1 – इस योजना में 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर दी जाएगी। (01-04-2019)
  • फायदा नंबर 2 – योजना की राशि पर आयकर नहीं काटा जाएगा।
  • फायदा नंबर 3 – बेटी के पढ़ाई के खर्च की हो जाएगी व्यवस्था।
  • फायदा नंबर 4 – विवाह योग्य होने पर विवाह खर्च की भी नहीं रहेगी चिंता।
  • फायदा नंबर 5 – सबसे कम लेट फीस।

प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  योजना का शुभारंभ करते हुए सुकन्या समृद्धि खाता की घोषणा की थी। लेकिन लोग जब बैंक की शाखाओं में जाते हैं तो उन्हें जवाब मिलता है कि अभी इसके लिए कोई सर्कुलर नहीं आया, इसलिए खाता नहीं खुलेगा।

देखा जाए तो इस योजना के लिए काम तो बीते साल ही शुरू हो गया था। तभी तो वित्त मंत्रालय ने 2 दिसंबर 2014 को ही सुकन्या समृद्धि खाता नियम 2014 अधिसूचित कर दिया था। अच्छी बात यह है कि इसमें कन्या के 21 वर्ष पूरा होने से पहले पैसा नहीं निकाल सकते हैं। हां, पढ़ाई के लिए जरूरत है तो 18 वर्ष के बाद कुछ राशि निकाली जा सकती है। इसमें जमा की गई रकम पर आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत छूट भी मिलेगी।

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rates

Interest rates revisions

FYDate RangeInterest Rate
2014-151 April 2014 to 31 March 20159.1%
2015-161 April 2015 to 31 March 20169.2%
2016-171 April 2016 to 30 Sep 20168.6%
2016-171 Oct 2016 to 31 Mar 20178.5%
2017-181 Apr 2017 to 30 June 20178.4%
2017-181 July 2017 to 31 Dec 20178.3%
2018-191 Jan 2018 to 30 Sep 20188.1%
2018-191 Oct 2018 to 31 Dec 20188.5%
2018-191 Jan 2019 to 31 March 20198.5%
2018-191 July 20198.4%
2019-201st April 2020 to7.6%

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • 1.Birth certificate of girl child.
  • 2.Address proof.
  • 3.Identity proof.

अधिकतम और न्यूनतम जमा राशि

  • न्यूनतम – रुपये, 1000 / – प्रति वर्ष
  • अधिकतम – रुपये 1,50,000 / – प्रति वर्ष

Download Sukanya shiksha yojana Investment Calculator

Please check complete details from below in English

Complete details for Sukanya Samriddhi Yojana in English

Sukanya Samridhi Yojana Pass book
Sukanya Samridhi Yojana Pass Book Back page

You May Also Like

  • Balance enquiry number of all Banks
  • Types of loans
  • Bank Holidays in India
  • Sukanya Samriddhi Yojana
  • Sovereign Gold Bond Scheme
  • Sukanya Samridhi Yojana
  • Post Office Monthly Income Scheme Account
  • Senior citizens savings scheme
  • Jan Aushadhi Scheme
  • Revised interest rates for Small Savings Schemes
  • National Pension Scheme
  • Pradhan Mantri Mudra Yojana
Categories Investment Govt Schemes
Share with friends! Share on Facebook Twitter WhatsApp

Important Articles for You

  • Sukanya Samridhi Yojana vs PPF – Eligibility, Maturity, Interest
  • Sukanya Samridhi Yojana, Sukanya Samriddhi Account Interest Rates
  • Sukanya Yojana 2021 – Intro, Interest Rate, Maturity, Apply
  • Sukanya Samriddhi Account Rules 2020, Sukanya Yojana 2020
  • Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: Eligibility, Application Form
  • Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: Eligibility, Period

Recent Posts

  • What is capital account convertibility – Advantages & Drawbacks
  • 9 Types of loans in India, Bank Loan In India 2023 Detailed
  • ICICI Bank RTGS Form 2023, Timing, Charges & How to do RTGS?
  • How to Double your money wisely? (7 Ways), Ways to get Doubled
  • Difference Between FDI and FII? Meaning of FDI and FII 2023
  • Which should be taken – Top up Loans or Personal Loans 2023
  • Canara Bank RTGS Form 2023: About, Rules, Timing, Charges
  • PNB Balance Enquiry Number 2023, PNB Balance Check Missed Call
  • Endorsements 2023: Meaning and Parties of Endorsement
  • Why can’t a country print more currency to become rich? 2023
  • Interest Rates
  • Balance Enquiry
  • Deflation
  • Inflation
  • *99# for Banking
  • BOI Balance Enquiry
  • ICICI Bank NEFT
  • UCO Bank Balance Enquiry
  • Axis Bank NEFT
  • SBI Balance Enquiry
  • HDFC Balance Enquiry
  • SBBJ Balance
  • Banking History
  • Mobile Banking
  • Top Banks in India
  • Fixed Deposit
  • GDP of India
  • Sukanya Samriddhi Account
© 2023 CAknowledge.com • ❤ From India
About Us  •  Contact Us  •  Advertise with Us  •  Privacy Policy

The materials and information provided on this website are for reference purposes only.